फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू में जून तक आ जाएंगे स्नातक परीक्षाओं के परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
- राज्यपाल के निर्देश के बाद कुलपति ने परीक्षा परिणाम जल्द जारी करने के दिए निर्देश
विज्ञापन


- परास्नातक पाठ्यक्रमों के जारी हो रहे परिणाम

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में इस समय स्नातक सम सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। परास्नातक की परीक्षाएं अप्रैल में ही समाप्त हो गई हैं। इनका परिणाम भी आना शुरू हो चुका है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने स्नातक परीक्षाओं के परिणाम हर हाल में जून तक जारी करने के निर्देश दिए हैं।
कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों को निर्देशित किया कि वे परीक्षा के 21 दिन में परिणाम जारी कर दें। विद्यार्थियों की सबसे बड़ी समस्या समय से परिणाम जारी न होना है। इस पर कुलपति ने सभी परीक्षा विभाग को जल्द परिणाम जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कॉलेजों को भी सख्त हिदायत दी कि यदि उन्हाेंने आंतरिक मूल्यांकन और प्रायोगिक परीक्षा के अंक समय से नहीं दिए तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजी के आ रहे परिणाम
विश्वविद्यालय में परास्नातक चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम काफी हद तक जारी हो गए हैं। अब द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम भी आने शुरू हो गए हैं। मंगलवार को बीएचएमसीटी तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर, बीएससी कृषि पंचम सेमेस्टर, एमए अंग्रेजी द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स द्वितीय सेमेस्टर एवं एमएजेएमसी द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षाफल जारी कर दिया गया। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि यह परीक्षाफल विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर अपलोड है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें