फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू में स्नातक प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, 25 से होगी काउंसिलिंग

Wed, 17 Jul 2024 04:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 29 और 30 जुलाई को होगी शोध पात्रता परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिए गए। परिणाम विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर देखे जा सकते हैं। ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू होगी। परास्नातक प्रवेश परीक्षा के परिणाम 20 जुलाई को घोषित किए जाएंगे।
स्नातक के 15 पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे काउंसलिंग प्रक्रिया में भी इसी प्रकार पूरे उत्साह और गंभीरता से प्रतिभाग करेंगे। अभ्यर्थी प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission. in पर उपलब्ध परिणाम के बटन पर क्लिक करेंगे। इसके बाद अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भर कर अपना परिणाम देख और डाउनलोड भी कर सकते हैं। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू होगी। जल्द ही इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
ये हैं स्नातक प्रवेश परीक्षा के टॉपर्स
बीए आनर्स विश्वजीत सिंह, बीए (बैचलर आफ जर्नलिज्म) ऑनर्स- विनीत कुमार सिंह, बीएससी कृषि- रिशु शर्मा, बीएससी बायो- मान्या मिश्रा, बीएससी मैथ- शिव शंकर दुबे, बीएससी एमएलटी- तृप्ति तिवारी, बीएससी गृह विज्ञान- उत्सव कुमारी, बीटेक- स्वाती गुप्ता, बीए-एलएलबी- अमन कुमार मौर्य, बीबीए- वंशिका साहनी, बीसीए- अंकुर सिंह, बीकाम (बैंंकिंग एंड एंश्योरेंस)- तस्मिया मुमताज, बीकाॅम आनर्स- ध्रुव अग्रवाल, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट- श्रेया कुमारी, बीपीटी- जुवेरिया इरशाद।
-
स्नातक तृतीय वर्ष का अंकपत्र जल्द करें अपलोड
प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने पीजी, एलएलबी और बीपीएड प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से अपील की है कि जिन अभ्यर्थियों ने अब तक अपनी योग्यता प्रदायी परीक्षा अर्थात स्नातक तृतीय वर्ष का अंकपत्र अपलोड नहीं किया है, वह 19 जुलाई तक उसे अवश्य अपलोड कर दें। यदि किन्हीं कारणों से उन्हें अंकपत्र नहीं मिल पाया हो तो ऑनलाइन उपलब्ध अंकपत्र की स्वप्रमाणित प्रति अपलोड करें।
विज्ञापन

-
शोध पात्रता परीक्षा 29 जुलाई से
सत्र 2023 की शोध पात्रता परीक्षा (रेट) की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। यह परीक्षा 29 और 30 जुलाई को होगी। कुल 36 विषयों के लिए लगभग पांच हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। प्रो. हर्ष ने बताया कि प्रवेश पत्र 23 जुलाई से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें