फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुलायम के संघर्षों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

Mon, 23 Nov 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर शनिवार को बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

निवर्तमान जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मोहसिन खान और अवधेश यादव ने कहा कि नेताजी राजनीति को सत्ता प्राप्ति नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम मानते थे।
पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव और रजनीश यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को समाजवादी मूल्यों से जोड़ने में नेताजी की भूमिका अद्वितीय थी। संचालन निवर्तमान महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी और निवर्तमान जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया। पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, कमलेश यादव, जफर अमीन डक्कू, रुपावती बेलदार, विद्यासागर उर्फ छोटू, मिर्जा कदीर बेग, रामजतन यादव, दयाशंकर निषाद, रामदरश विद्यार्थी, जियाउल इस्लाम, शहाब अंसारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें