फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेनों में भी सीट आरक्षित करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेनों में भी सीट आरक्षित करने की तैयारी
विज्ञापन

गोरखपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अब पैसेंजर ट्रेनों में भी सीटों के आरक्षण की तैयारी शुरू कर दी है। एक्सप्रेस ट्रेनों की जनरल बोगी की तरह ही जनरल टिकट लेने पर सीट नंबर एलाट किया जाएगा। अक्तूबर से पैसेंजर ट्रेनों के चलने की संभावना है।
विज्ञापन

दरअसल, पैसेंजर ट्रेनों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना रेलवे प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। पिछले दिनों इसे लेकर अधिकारियों ने मंथन किया। जिसमें तय हुआ कि दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में जनरल कोच तो लग रहे हैं लेकिन उनमें बिना पूर्व आरक्षण के यात्रा की अनुमति नहीं है। टिकट पर ही सीट नंबर दर्ज हो रहा है। इसी तर्ज पर पैसेंजर ट्रेनों में भी सीट आरक्षित किया जाए। इससे दूरी भी बनी रहेगी और ट्रेन में जाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना आसान होगा। हालात सामान्य होने पर महत्वपूर्ण रूट पर ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें