ब्रिटिश काउंसिल विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग जापान की ओर से आयोजित होगा कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विभाग की शोध छात्रा अंशू यादव को ''''इंटरनेशनल साइंस एंड पार्टनरशिप फंड : रेजिलिएंट प्लैनेट'''' पर अंतरराष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम के लिए चुना गया है।
ब्रिटिश काउंसिल, विज्ञान, नवाचार और प्रौद्योगिकी विभाग, जापान विज्ञान और प्रौद्योगिकी एजेंसी और आईसीएसएसआर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जापान, ब्रिटेन और भारत के 40 शोधकर्ता भाग ले रहे हैं। भारत से चयनित 16 प्रतिभागियों में अंशू उत्तर प्रदेश की एकमात्र प्रतिनिधि हैं। वर्तमान में अंशु प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा के निर्देशन में दक्षिण एशिया में ऊर्जा सुरक्षा विषय पर शोध कार्य कर रही हैं। व्याख्यान के लिए चयन पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन, कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी आदि ने बधाई दी है।