फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सम्मेलन में जुटे नेपाल, बांग्लादेश व भूटान के प्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रोटरी क्लब गोरखपुर की मेजबानी में रविवार को मोहद्दीपुर स्थित निजी होटल में बहु-जिला सम्मेलन लम्हे : जहां दिल मिलते हैं का आयोजित हुआ।
विज्ञापन

इसमें भारत के साथ नेपाल, बांग्लादेश और भूटान के रोटरी प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। लोक-छवि एवं शांति विषय पर केंद्रित सम्मेलन में वरिष्ठ राजनयिक डॉ. दीपक वोहरा मुख्य अतिथि रहे।
डॉ. दीपक वोहरा ने कहा कि भारत आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता के दम पर विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है। देश की आर्थिक प्रगति, तकनीकी क्षमता और वैश्विक प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। भारत केवल अपने विकास तक सीमित नहीं है बल्कि विश्व कल्याण की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2047 तक भारतीय अर्थव्यवस्था करीब 40 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन

रोटरी क्लब गोरखपुर के अध्यक्ष प्रवीर आर्य ने कहा कि लम्हे विभिन्न देशों और प्रदेशों से आए रोटेरियनों की मित्रता, विचारों और सेवा-संकल्प का संगम है। सचिव शुभेंदु श्रीवास्तव ने आभार जताया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में रोटरी सदस्य शामिल हुए। विशेष स्मारिका लम्हे : जहां दिल मिलते हैं भी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व निदेशक कमल सांघवी, रोटरी पब्लिक इमेज कोऑर्डिनेटर बिंदु सिंह, डिस्ट्रिक्ट 3120 की गवर्नर पूनम गुलाटी, डिस्ट्रिक्ट 3250 की गवर्नर अनु नारंग और डिस्ट्रिक्ट 3292 के गवर्नर विष्णु बी. कार्की समेत वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें