फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तलवार से गला काटने की कोशिश के मामले में रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के तुलसी आवास विकास कॉलोनी फेज-दो में एक व्यक्ति पर तलवार से जानलेवा हमला करने वाले आलोक सिंह पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के तुलसी आवास विकास कॉलोनी फेज दो में उदयभान सिंह अपने मकान में रसोई गैस एजेंसी संचालित करते हैं। पूर्व प्रधान का बेटा आलोक उर्फ अखिलेश सिंह का मकान में गैस एजेंसी के सामने है। बृहस्पतिवार को दोपहर में आलोक आया और रसोई गैस एजेंसी पर काम करने वाले मनोज यादव से कहा कि तलवार में जाओ धार लगवा कर लाओ, मनोज ने मना कर दिया।
यह बात आलोक को नागवार लगी और वह मनोज को अपशब्द बोलने लगा। तेज आवाज सुनकर घर से बाहर निकले उदयभान सिंह ने विरोध किया और आलोक को अपने घर जाने को कहा। इस पर आलोक तलवार ने उनके गर्दन पर वार कर दिया। शोर सुनकर मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आलोक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि उदयभान सिंह की तहरीर पर आलोक उर्फ अखिलेश सिंह पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें