फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बच्ची के गले पर चाकू रखकर जेवर लूटने की सूचना निकली झूठी

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर/भरोहिया। पीपीगंज थानाक्षेत्र के तिघरा गांव में नौ माह की बच्ची के गले पर चाकू रखकर करीब पांच लाख रुपये के जेवर लूटने की सूचना पुलिस की जांच में झूठी निकली। फाॅरेंसिक टीम की जांच में घर में जबरन प्रवेश के कोई साक्ष्य नहीं मिले। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर भी घटना के समय किसी संदिग्ध के आने-जाने की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस की पूछताछ में महिला ने पति के जेवर लेने के डर से चोरी की गलत सूचना देने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन

एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार के अनुसार, मंगलवार भोर में तिघरा निवासी पूजा गुप्ता 112 नंबर पर सूचना दी थी कि चार लोग घर में घुस आए और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। सूचना मिलते ही पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घर और घटनास्थल की जांच की लेकिन जबरन प्रवेश या किसी तरह की तोड़फोड़ के निशान नहीं मिले।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना के समय घर के अन्य सदस्य भी सो रहे थे। घर में कई लोगों की मौजूदगी के बावजूद किसी को आहट तक नहीं सुनाई देने पर पुलिस को घटना की सूचना पर संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने घर में आने-जाने के रास्तों के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटना के आसपास के समय किसी संदिग्ध व्यक्ति के घर की ओर आने या वहां से जाते दिखाई देने की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने महिला से कड़ाई से पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि पति के डर की वजह से उसने चोरी की झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने घर की तलाशी ली तो सूचना में बताए गए सभी जेवर घर के अंदर से ही बरामद हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें