फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: याद किए गए पूर्व विधायक श्रीनिवास मणि

Sun, 17 Aug 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
गौरीबाजार के पूर्व विधायक की पुण्यति​थि सभा को संबो​धित करते कृ​षि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
विज्ञापन
गौरी बाजार। पूर्व विधायक श्रीनिवास मणि त्रिपाठी की पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने अटल बिहारी वाजपेयी और श्रीनिवास मणि त्रिपाठी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि श्रीनिवास राजनीतिक और सामाजिक सरोकारों के महान पुरोधा थे। वह पक्ष के पहाड़ थे। भारतीय जनता पार्टी के सिपाही के रूप उन्होंने गौरीबाजार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और मुझे भी उनके साथ काम करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ था।
सदर सांसद शशांक मणि ने कहा कि भाजपा के दो महापुरुषों की पुण्यतिथि आज हम एक साथ मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। व्यक्तिगत जीवन में मुझे श्रीनिवास मणि त्रिपाठी से बहुत कुछ सीखने को मिला। वह हमेशा सत्य और ईमानदारी के रास्ते पर चलते हुए समाज की सेवा करने की प्रेरणा देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले श्री बाबू देवरिया जनपद की शान थे। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि श्रीनिवास मणि ने पार्टी को संगठित करने का कार्य किया। इस दाैरान गिरिजेश मणि त्रिपाठी, टीपी शुक्ला आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें