डीडीयू के शोध पीठ में पुस्तक का विमोचन करतीं कुलपति प्रो. पूनम टंडन व उपस्थित अन्य।
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महायोगी गुरु श्रीगोरखनाथ शोधपीठ की ओर से प्रकाशित पुस्तक ''''महात्मा बुद्ध एवं गुरु गोरखनाथ का जीवन दर्शन'''' का विमोचन कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि यह पुस्तक महात्मा बुद्ध एवं गुरु गोरखनाथ के जीवन दर्शन को उद्घाटित करती है।
पुस्तक के संपादक एवं शोधपीठ के उप निदेशक डॉ. कुशल नाथ मिश्र ने बताया कि यह पुस्तक मार्च में आयोजित हुए दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के शोधपत्रों का द्वितीय संकलन है। इसमें नाथ पंथ और बौद्ध धर्म की समानताओं एवं उनकी वैचारिक एकरुपताओं पर प्रकाश डालने का प्रयास किया गया है। इस अवसर पर शोध पीठ की सहायक निदेशक डॉ. सोनल सिंह, सहायक ग्रंथालयी डॉ. मनोज द्विवेदी, रिसर्च एसोसिएट डॉ. सुनील कुमार, डॉ. हर्षवर्धन सिंह एवं चिन्मयानन्द मल्ल आदि मौजूद रहे।