गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए चर्लपल्ली-गोरखपुर विशेष ट्रेन का संचालन अब नियमित अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में किया जाएगा। ट्रेन संख्या 22075 चर्लपल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस दो अक्तूबर से प्रत्येक शुक्रवार को चर्लपल्ली से रात 9:45 बजे चलेगी और तीसरे दिन सुबह 6:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 22076 गोरखपुर-चर्लपल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस चार अक्तूबर से प्रत्येक रविवार को सुबह 8:30 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और अगले दिन शाम पांच बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन काजीपेट, पेद्दपल्ली, नागपुर, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, लखनऊ सिटी, गोमतीनगर, बाराबंकी और गोंडा सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में कुल 22 एलएचबी कोच होंगे। इनमें दो एलएसएलआरडी, एक पेंट्रीकार, आठ शयनयान और 11 सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल हैं।