फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सर्वर की खराबी से नहीं हुआ रजिस्ट्रेशन 26 किसानों का डाटा किया नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम हल्लौर स्थित दरगाह चौक पर शुक्रवार को फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए कृषि और राजस्व विभाग की तरफ से शिविर लगाया गया। इसमें सर्वर स्लो होने से किसी भी किसान की ऑनलाइन फीडिंग नहीं हो पाई।
विज्ञापन

26 किसानों का ऑफलाइन डाटा नोट किया गया। तमाम लोग घंटों प्रतीक्षा के बावजूद नेटवर्क की खराबी से ई-केवाईसी नहीं करा पाए। शुक्रवार को कृषि विभाग के तकनीकी सहायक रविंद्र कुमार द्वारा किसानों से रजिस्ट्री कराने केे लिए अपील की गई।
उन्होंने कहा कि किसान आधार कार्ड, आधार लिंक मोबाइल नंबर, खतौनी की आवश्यकता होगी, लेकिन सर्वर खराब होने से किसी भी किसान का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लेखपाल देवेंद्र कुमार राठौर ने कहा कि सर्वर खराब होने से रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया। सर्वर चलते ही किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इस दौरान खुर्शीद अहमद, आफताब हैदर, मो हैदर, जाकिर रजा, सैय्यद अनवर, आफताब हैदर मौजूद रहे। संवादत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें