फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां नौकरी पाने का सपना होगा सच, ऐसे करें आवेदन

Tue, 18 Aug 2020 10:09 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • 350 युवाओं के लिए विभिन्न कंपनियां दे रहीं मौका  
  • ऑनलाइन रोजगार मेला के लिए पंजीकरण शुरू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

350 युवाओं के नौकरी पाने का सपना सच हो सकता है। विभिन्न कंपनियों की ओर से यह अवसर दिया जा रहा है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से ऑनलाइन रोजगार मेला लगाया जाएगा, जिसके लिए 20 अगस्त की शाम पांच बजे तक पंजीकरण कराया जा सकता है।

विज्ञापन


इच्छुक युवाओं को क्षेेत्रीय सेवा योजन कार्यालय की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद फॉर्म का सत्यापन कर अभ्यर्थियों का पूरा ब्योरा कंपनी को भेज दिया जाएगा। कंपनी की ओर से युवाओं का इंटरव्यू वीडियो कॉल या फोन पर लिया जाएगा। चुने गए युवाओं को कंपनी की ओर से नियुक्ति पत्र ऑनलाइन ही प्रदान किया जाएगा।

सहायक निदेशक सेवायोजन अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि पंजीकरण के लिए युवाओं को क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। आवेदन करनेवालों की उम्र 18-32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। योग्यता दसवीं से लेकर इंटरमीडिएट तक निर्धारित है। चयनित होने के बाद पद के मुताबिक 8000 से लेकर 12000 रुपये के मानदेय और इंसेटिव कंपनियां प्रदान करेंगी।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

ये कंपनियां होंगी मेले में शामिल

  • पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, पद:  वेलनेस एडवाइजर
  • कल्याणी सोलर पॉवर, पद: मल्टीटास्किंग
  • एक्जेंट एक्वा प्राइवेट लिमिटेड, पद: मल्टीटास्किंग
  • मगध एग्रो टेक, पद: फील्ड एक्जीक्यूटिव
  • शिवांगनी लॉजिस्टिक, पद: डिलीवरी ब्वॉय
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें