खोआ मंडी में जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को खोआ मंडी में छापा मारा। इस दौरान एक दुकान से क्रीम के नाम पर बड़ी मात्रा में पैक्ड रिफाइंड ऑयल पकड़ा गया। इसके साथ ही मिलावटी रसगुल्ला भी पकड़ा गया। जांच टीम ने 144 किलो माल सील किया है।
जांच में पता चला है कि बिना लाइसेंस के ही व्यापारी ने दिल्ली और राजस्थान से माल मंगाया था। जांच टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि खोआ मंडी में कई दुकानों की जांच की गई। एक दुकान में दिल्ली की कंपनी से मंगाई गई बड़ी मात्रा में क्रीम पकड़ी गई जो कि दूध के बजाय रिफाइंड ऑयल से बनाई गई थी।