फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ई: रील क्रिएटर युवकों के साथ अवैध असलहे रख बना था रील, 'भौकाल' के चक्कर में पुलिस ने भेजा जेल

Mon, 30 Dec 2024 06:14 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

विपिन कन्नौजिया तारामंडल के जेएसआर गार्डेन में रील बना रहा था। इस दौरान अचानक पुलिस मौके पर पहुंची तो सहमें विपिन ने अवैध असलहे को थोड़ा दूर जाकर फेंक दिया। लेकिन, पुलिस भागते और असलहा फेंकते विपिन को देखकर उसे मौके से ही हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार विपिन कन्नौजिया - फोटो : स्त्रोत-पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगढ़ताल थाना पुलिस ने रविवार की रात में रामगढ़ताल के जेएसआर गार्डेन से रील क्रिएटर विपिन कन्नौजिया को गिरफ्तार किया है। रील क्रिएटर के साथ उस वक्त लगभग 20 अन्य युवक बैठे थे और विपिन के पास अवैध असलहा था। इस असलहे के साथ विपिन कन्नौजिया रील बना रहा था। इस दौरान अचानक पुलिस मौके पर पहुंची तो सहमें विपिन ने अवैध असलहे को थोड़ा दूर जाकर फेंक दिया।

विज्ञापन



लेकिन, पुलिस भागते और असलहा फेंकते विपिन को देखकर उसे मौके से ही हिरासत में ले लिया। मूलरुप से बांसगांव का रहने वाला विपिन कन्नौजिया शहर में रहकर रील बनाने के काम करता है। पुलिस को सूचना मिली कि इस दौरान मनबढ़ युवाओं की टीम उसने तैयार रख की है।
विज्ञापन


तीन अक्तूबर को एक विवाद में कुछ मनबढ़ों ने विपिन पर गोली भी चलाई थी। इसमें नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन, इसके गतिविधियों की भी जानकारी पुलिस को मिली थी। इसी आधार पर पुलिस की टीम लगाकरा विपिन और अन्य मनबढ़ स्वाभाव के युवकों की निगरानी में लगी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें