फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नौकायन घूम रहे रील क्रिएटर का अपहरण, चलती गाड़ी से फेंककर भागे कार सवार

Sat, 31 Jan 2026 10:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

जाफरा बाजार निवासी शाहिद कुरैशी रात करीब नौ बजे नौकायन घूमने गया था और एक दुकान पर दोस्त के साथ चाय पी रहा था। तभी दो गाड़ियों से उतरे छह युवक उसके पास पहुंचे। आरोपियों ने उसे कुर्सी से जबरन उठाया और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसे गाड़ी में बैठाकर भटहट के आगे ले गए।
विज्ञापन
अपहरण की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के नौकाविहार में बृहस्पतिवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां सोशल मीडिया रील क्रिएटर शाहिद कुरैशी को महराजगंज के छह युवकों ने कार में बैठाकर अपहरण कर लिया। आरोपियों ने युवक की पिटाई की और मोबाइल चेक करने के बाद लगभग 30 किलोमीटर आगे चलती गाड़ी से फेंक दिया। हालांकि बालू पर गिरने से शाहिद की जान बच गई।

विज्ञापन


सूचना पर अलर्ट हुई रामगढ़ताल थाना पुलिस ने आधी रात में मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर युवक को भटहट के आगे से खोज लिया। साथ ही सभी छह आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि महराजगंज से एक लापता युवती का बॉयफ्रेंड समझकर कार सवार युवकों ने शाहिद कुरैशी का अपहरण कर लिया था।

तिवारीपुर थाना क्षेत्र के जाफरा बाजार निवासी शाहिद कुरैशी रात करीब नौ बजे नौकायन घूमने गया था और एक दुकान पर दोस्त के साथ चाय पी रहा था। तभी दो गाड़ियों से उतरे छह युवक उसके पास पहुंचे। आरोपियों ने उसे कुर्सी से जबरन उठाया और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसे गाड़ी में बैठाकर भटहट के आगे ले गए। बाद में मोबाइल जांच करने लगे। लापता युवती के बारे में कुछ भी संबंध न होने पर उसे चलती गाड़ी से फेंक दिया। गाड़ी से गिरने के बाद वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसने खुद को बालू पर पड़ा पाया।
विज्ञापन

उधर, घटना की जानकारी शाहिद के दोस्त ने उसकी मां को दी। मां ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक का मोबाइल ट्रेस कर आधी रात में उसे खोज लिया। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर सभी छह आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों का मकसद किसी और के अपहरण का था। महराजगंज की एक युवती लापता थी और उसका लोकेशन नौकाविहार के आसपास आरोपियों को मिला था। शाहिद को युवती का बॉयफ्रेंड समझकर अगवा कर लिया। मोबाइल जांच में सच्चाई सामने आने पर आरोपी उसे रास्ते में फेंककर भाग गए थे। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल और अन्य साक्ष्यों की जांच में यह जानकारी जुटाई।

अपहरण के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छह युवकों को हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपी महराजगंज के निवासी हैं। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें