कोरोना काल में नौकरी के लिए परेशान युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे के तहत गोरखपुर के स्कूलों में अंशकालिक शिक्षकों की भर्ती होने जा रही है। रेल प्रशासन ने भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। कुल 20 शिक्षकों की भर्ती इंटरव्यू के जरिए होगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के कार्मिक विभाग की ओर से इस संबंध में निविदा भी निकाल कर अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। विभिन विषयों में टीजीटी सात और पीजीटी के 13 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह इंटरव्यू 21 और 22 सितंबर को होगा।
इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों को पांच सितंबर से नौ सितंबर के बीच सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक ऑनलाइन फार्म भरकर आवेदन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक पूर्वोत्तर रेलवे की वेबसाइट
www.ner.indianrailways.gov.in पर उपलब्ध है।