फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लापरवाही और विभागीय कार्य में रुचि ने लेने पर सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
- बड़हलगंज के परसिया तिवारी गांव में हुए घोटाले में जांच टीम को नहीं उपलब्ध कराया अभिलेख
विज्ञापन

- डीपीआरओ ने की कार्रवाई, प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

बड़हलगंज। बड़हलगंज ब्लॉक की पीजी ग्राम पंचायत परसिया तिवारी में लाखों रुपये के घोटाले के आरोप में जांच टीम को कोई अभिलेख न उपलब्ध कराने पर सचिव राहुल गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) निलेश प्रताप सिंह ने निलंबन की कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने का भी निर्देश दिया है। आरोपी सचिव को बीडीओ कार्यालय उरुवा से संबद्ध किया गया है।
बता दें कि, बड़हलगंज ब्लाॅक की ग्राम पंचायत परसिया तिवारी पीजी गांव है। यहां विकास कार्यों के लिए शासन से करीब पौने आठ करोड़ की परफार्मेंस ग्रांट हुई थी, जिससे कई विकास कार्य कराए गए। इन्हीं विकास कार्यों में बड़ी अनियमितता का आरोप लगाते हुए गांव निवासी बृजेश तिवारी ने शपथ पत्र के साथ डीएम को शिकायत पत्र देकर जांच की मांग की थी और हाईकोर्ट में वाद भी दाखिल किया था।
विज्ञापन

18 जुलाई 2025 को उच्च न्यायालय ने तीन माह में जांच कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश डीएम को दिया था। बावजूद इसके सचिव राहुल गुप्ता ने अभिलेख नहीं दिया जिससे जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने कोर्ट के समक्ष अवमानना की शिकायत दर्ज कराई। अवमानना की कार्रवाई शुरू होते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और बीते नौ फरवरी को डीपीआरओ निलेश प्रताप सिंह ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत बड़हलगंज को तत्कालीन सचिव राहुल गुप्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद 16 फरवरी को आरोपी सचिव को निलंबित कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक सचिव के विरुद्ध कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। डीपीआरओ ने सचिव को उरुवा ब्लॉक कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें