फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद रिकार्ड 2560 यात्रियों ने भरी उड़ान, मुंबई से गोरखपुर आने वाली फ्लाइटें फुल

Tue, 17 Nov 2020 08:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोविड -19 संक्रमण की वजह से लगे लॉकडाउन के बाद मंगलवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा यात्री आए-गए। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक कुल 2560 यात्री, एयरपोर्ट आए या यहां से उड़ान भरी। इनमें आने वाले यात्रियों की संख्या 1428 और यहां से जाने वालों की संख्या 1132 है। इनमें 22 बच्चे भी शामिल हैं।

विज्ञापन


लॉकडाउन के बाद हवाई सेवा शुरू होने पर शुरूआती एक महीने तक तो एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले कुल यात्रियों की संख्या 200 से 400 ही रही। मगर इसके बाद से संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

वर्तमान समय में मुंबई -दिल्ली के लिए तीन-तीन और कोलकाता, हैदराबाद, प्रयागराज के लिए एक-एक उड़ान हो रही है। दिवाली में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए तीन दिन तक  दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त विमान ने भी उड़ान भरी।
विज्ञापन


मंगलवार को इस सेवा का आखिरी दिन था। उम्मीद है कि छठ पर फिर दिल्ली के लिए एक विमान सेवा बढ़ाई जा सकती है। मुंबई से गोरखपुर आने वाली तीनों फ्लाइटें फुल रहीं।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें