फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: व्यापारियों ने जमीन कब्जा करने का लगाया आरोप, सीएम से की शिकायत

Tue, 12 May 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज (गोरखपुर)। कस्बे के पुरानी हनुमानगढ़ी निवासी व्यवसायी शशि कुमार अग्रवाल और शरद कुमार अग्रवाल ने अपनी जमीन पर कुछ लोगों की ओर से अवैध कब्जे करने, धमकी और धन उगाही की कोशिश करने का आरोप लगाया है। आरोपियों पर 50 लाख रुपये मांगने का भी आरोप है। पीड़ित व्यापारियों ने मुख्यमंत्री समेत प्रशासनिक अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2019 में एक मकान और जमीन खरीदी थी। हाल ही में निर्माण कार्य शुरू कराने पर कुछ लोग लगातार आपत्ति जता रहे हैं। आरोप है कि विरोध करने वाले लोग प्रशासन को भ्रामक शिकायतें भेजने के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से भी दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यही नहीं आरोपी जमीन के बदले आधा हिस्सा अथवा 50 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर निर्माण कार्य रुकवाने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। थाना प्रभारी सुनील कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें