सिकरीगंज/ कुईं बाजार। शुक्रवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन साढ़े सात बजे के करीब दोनों छात्राओं का शव लेकर यूएस सेंट्रल एकेडमी स्कूल गेट पर पहुंच गए। कार्रवाई की मांग को लेकर धरना देने लगे। हालांकि, पुलिस फोर्स मौके पर पहले से ही मौजूद थी। परिजनों से तहरीर मांगी गई। उन्हें बताया गया कि मुआवजा और अन्य मांगों को शासन तक पहुंचा दिया गया है। इसके बाद साढ़े आठ बजे के करीब परिजन माने और शव लेकर अपने-अपने घर चले गए। ब्यूरो