गोरखपुर। सिकरीगंज में बस हादसे में मृत बच्चों की मौत पर विभिन्न दल के नेताओं ने दुख जताया और सरकार से मृत बच्चों के परिजनों और घायलों को समुचित मुआवजा देने की मांग की है। बसपा के वरिष्ठ नेता ओम नारायण पांडेय, सपा नेता राधेश्याम सिंह, कांग्रेस नेता गगनदीप आर्य, अशोक सिंह, योगेंद्र चौहान ने मृत बच्चों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से मृत बच्चों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। संवाद