फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे सांसद रवि किशन, छठ पर यात्रियों की सुविधाओं का लिया जायजा

Sat, 14 Nov 2026 06:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

भाजपा सांसद रवि किशन ने छठ महापर्व के अवसर पर गोरखपुर स्टेशन का निरीक्षण किया।उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का जायजा लिया। सांसद ने सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाएं परखीं। रवि किशन ने कहा कि यात्रियों की सुविधा उनकी प्राथमिकता है।

विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे सांसद रवि किश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ महापर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और उनकी सुविधा व सुरक्षा के इंतजामों को परखने के लिए सांसद रवि किशन ने शनिवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुविधाओं की जानकारी ली।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने यात्रियों के लिए बनाए गए विश्राम स्थलों, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, एलईडी डिस्प्ले बोर्ड सहित अन्य यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। स्टेशन परिसर में स्थापित सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम के जरिए की जा रही निगरानी व्यवस्था को भी देखा। इसके माध्यम से स्टेशन की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि भीड़ के दौरान यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो।

सांसद ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए रेलवे प्रशासन पूरी तत्परता से काम कर रहा है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें