तारामंडल स्थित संकट मोचन मंदिर में हनुमान चालिसा का पाठ करते सांसद रवि किशन व उनकी पत्नी
- फोटो : एक्स
गोरखपुर लोकसभा सांसद व दूसरी बार भाजपा के प्रत्याशी रवि किशन शुक्ला ने मतदान के पहले तारामंडल स्थित संकट मोचन मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। पत्नी प्रीति शुक्ला भी साथ मौजूद रही। हनुमान चालीसा का पाठ और पूजा करने के बाद पत्नी संग रवि किशन मतदान करने पहुंचे।
उन्होंने वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला, तारामंडल में बने मतदान केंद्र के बूथ संख्या 291 पर अपने मत का प्रयोग किया। मतदान करने से पहले वो बाहर लगी लाइन में अपनी पत्नी के साथ जाकर खड़े हो गए। अपना नंबर आने पर ही अंदर गए। बाहर आने पर उन्होंने एएनआई संग वार्ता की।