फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खतरे के निशान के करीब राप्ती, घाघरा नदी पार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले की सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। घाघरा नदी खतरे के निशान को पार गई है और राप्ती सिर्फ 14 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। बुधवार की सुबह तक नदी के खतरे के निशान को पार कर सकती है। वहीं, रोहिन नदी का पानी डोमिनगढ़-डोहरिया मार्ग पर दो से तीन फीट तक चढ़ गया है। इस मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है। लोग घूमकर दूसरे रास्ते जाने लगे हैं। डोमिनगढ़-घुनघुनकोठा बंधे पर कई जगह मिट्टी बह गई है और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। वहीं, सोमवार को बाल्मीकि नगर बैराज से गंडक नदी में 1.42 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे गंडक नदी के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की शाम पांच बजे तक घाघरा नदी का जलस्तर 24 घंटे में 55 सेंटीमीटर बढ़ा है। यह नदी खतरे के निशान को पार कर तीन सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। नदी में पानी अभी बढ़ रहा है। इसी तरह राप्ती नदी का जलस्तर भी 32 सेंटीमीटर बढ़ा है। नदी खतरे के निशान 74.98 सेंटीमीटर से मात्र 14 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। नदी में जिस तरह पानी बढ़ रहा है बुधवार की सुबह तक नदी खतरे के निशान को पार कर जाएगी। गोर्रा नदी का जलस्तर भी 40 सेमी बढ़ा है। नदी अभी बढ़त की ओर है। राहत की बात है कि रोहित नदी में पानी 52 सेंटीमीटर कम हुआ है।
विज्ञापन



-
मंगलवार को नदियों का जलस्तर



नदी स्थान मौजूदा स्थिति खतरे का निशान
घाघरा अयोध्या 92.76 92. 73

राप्ती बर्डघाट 74.84 74.98
गोर्रा पिडरा 69. 60 70.50

रोहिन त्रिमुहानी 81.42 82.44
कुआनो मुखलिसपुर 77.27 78.65
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें