फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राप्ती लाल निशान पार, 24 घंटे में 33 सेमी बढ़ा नदी का जलस्तर

Thu, 22 Aug 2024 05:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज में सरयू नदी खतरे के निशान से 90 सेमी ऊपर, सिंचाई विभाग ने अभियंताओं ने सतर्क किया
विज्ञापन

गोरखपुर। नेपाल में हुई बारिश का असर मंडल में बहने वाली नदियों के जलस्तर पर पड़ने लगा है। कल तक खतरे के निशान से नीचे बहने वाली राप्ती नदी बुधवार को लाल निशान पार कर गई। वहीं सरयू नदी बरहज में खतरे के निशान से 90 सेंटी मीटर ऊपर बह रही है। अयोध्या में सरयू खतरे के निशान से मात्र तीन सेमी नीचे रह गई है। अन्य नदियों का भी जलस्तर बढ़ रहा है, लेकिन वह खतरे के निशान से नीचे हैं। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता ने विभाग के इंजीनियरों को सतर्क कर दिया है। वे बंधों की निगरानी कर रहे हैं।
काफी दिनों तक बारिश नहीं होने के कारण नदियां खतरे के निशान से काफी नीचे चली गई थीं। इससे सिंचाई विभाग भी निश्चिंत हो गया था। ऐसा लग रहा था कि बाढ़ शायद अब नहीं आएगी। इस बीच अचानक नेपाल में हुुई बारिश की वजह से राप्ती नदी उफना गई। खतरे के निशान से तीन मीटर नीचे पहुंच चुकी राप्ती अचानक बढ़ने लगी। तीन दिन में उसने खतरे का निशान पार कर लिया। नदी बर्डघाट में लाल निशान से छह सेमी ऊपर बह रही है। 24 घंटे में नदी का जलस्तर 33 सेमी बढ़ा है। सरयू नदी बरहज में जहां 90 सेमी ऊपर बह रही है जबकि यही अयोध्या में खतरे के निशान से तीन सेमी नीचे है। अब यहां भी खतरे का निशान पार करने की पूरी संभावना है। नेपाल से निकल कर राप्ती में मिलने वाली रोहिन नदी अभी खतरे के निशान से 64 सेमी नीचे है। जबकि गोर्रा नदी खतरे के निशान से अभी 80 और कुआनो दो मीटर से अधिक नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरयू व राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, लेकिन अभी कहीं पर कोई दिक्कत नहीं है। कई बंधों का निरीक्षण भी किया गया है। हर जगह स्थिति सामान्य है। बंधों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। विभाग के इंजीनियर लगातार निगरानी कर रहे हैं। पिछले दिनों राप्ती खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर पहुंच गई थी। तब भी स्थिति सामान्य रही।
विकास कुमार सिंह, मुख्य अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें