फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाश: प्रदेश के इस जिले की पुलिस चौकी के सामने ही दुष्कर्म पीड़िता और मां को पीटा, आरोप- कपड़े भी फाड़े

Mon, 04 Mar 2024 05:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी के सामने दुष्कर्म पीड़िता और उसकी मां को पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुष्कर्म के केस में सुलह करने का दबाव बनाते समय आरोपी व उसके पिता ने मारपीट कर उनके कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन
दुष्कर्म( सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर स्थित गुलरिहा थानाक्षेत्र के मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी के सामने दुष्कर्म पीड़िता और उसकी मां को पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुष्कर्म के केस में सुलह करने का दबाव बनाते समय आरोपी व उसके पिता ने मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। शुक्रवार को इतनी बड़ी वारदात के बाद पुलिस चौकी में दोनों पक्ष को बुलाया गया, लेकिन बाद में गुलरिहा थाने में जाने पर मारपीट व छेड़खानी का केस दर्ज किया गया। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती पिछले वर्ष चिलुआताल थाने में बालापार निवासी संदीप के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराई थी। केस में सुलह करने के लिए आरोपी दबाव बनवा रहा था, पिछले सप्ताह आरोपी अपने पिता रामरतन के साथ पीड़िता के घर जाकर जान से मारने की धमकी देकर आया तो पीड़िता की मां ने गुलरिहा पुलिस से शिकायत की।

शुक्रवार की शाम चार बजे गुलरिहा पुलिस दोनों पक्षों को मेडिकल चौकी पर बुलाई थी।

बातचीत करने के बाद आरोपी पिता-पुत्र चौकी से बाहर निकलने और दोनों पक्षों के बीच गाली देते मारपीट करने लगे। पीड़िता की मां की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मारपीट, धमकी व छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें