फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- गुलरिहा इलाके का मामला, आरोपी पर दुष्कर्म, लूट, मारपीट, हत्या की कोशिश की धाराओं में केस
अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के एक गांव में बुधवार रात घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म और विरोध करने पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने घर में घुसकर दुष्कर्म, मारपीट, छेड़खानी, गैर इरादतन हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान गुलरिहा के प्रदीप के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात युवती अपने घर में सो रही थी। आरोप है कि रात दो बजे गांव का ही प्रदीप पुत्र जगदीश शराब के नशे में घर में घुस गया और युवती से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर सिर फोड़ दिया। उसकी आवाज सुनकर बगल के कमरे में सो रही युवती की मां आई तो आरोपी उन्हें धक्का देकर भागने लगा। इतने में शोर सुनकर आरोपित के घर वाले एकत्र हो गए। उसके बाद जगदीश और प्रदीप ने महिला के सामने ही उसकी बेटी से छेड़खानी कर कपड़े फाड़ दिए और मां-बेटी को बुरी तरह पीट कर उसका मोबाइल छीन लिया। पीड़िता ने दूसरे के मोबाइल से डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया। शुक्रवार सुबह दुष्कर्म के आरोपित प्रदीप को सेवई चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें