फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में क्षतिग्रस्त सरसों की फसल बयां कर रही दरिदगीं की दास्तां

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में क्षतिग्रस्त सरसों की फसल बयां कर रही दरिदगीं की दास्तां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार। बालिका के साथ हुई दरिंदगी की दास्तां घटनास्थल बयां कर रहा है। मौके पर हालात देखकर लोग सिहर गए।
शुक्रवार देर शाम से लापता बच्ची देर रात खून से लथपथ मिली थी। मौका-ए-वारदात पर क्षतिग्रस्त सरसों की फसल बच्ची द्वारा खुद को बचाने के लिए किए गए संघर्ष की कहानी कह रही है। घटनास्थल पर खून के निशान देख लोग स्तब्ध हैं। घटनास्थल पर खाली व शराब से भरी बोतल का मिलना वारदात में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की ओर इशारा कर रहा है। पिता का भी कहना था कि बच्ची ने तीन लोगों के होने की बात कही थी। पीड़ित बच्ची के चेहरे पर बने जख्म और लड़खड़ाती आवाज, जिसने भी देखा और सुना, उसके चेहरे पर दोषियों के प्रति गुस्सा था।
विज्ञापन

----
सांसद ने जल्द न्याय का भरोसा दिलाया
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में सात साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की सूचना पर सांसद विजय कुमार दूबे पीड़ित के गांव पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पीड़िता के घरवालों से मिलकर घटना के बारे में जानकारी ली और उन्हें जल्द न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें