-हरियाली अमावस्या पर भजन-कीर्तन के बाद भोग और आरती की गई, प्रसाद का भी वितरण
गोरखपुर। हरियाली अमावस्या पर राणी सती दादी सेवा मंडल साहबगंज की ओर से बुधवार को कालीबाड़ी मंदिर परिसर स्थित राणी सती दादी मंदिर में कीर्तन किया गया। दादी का आम और लीची से भव्य शृंगार किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दादी की आराधना की।
कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। गजानन आन पधारो कीर्तन में, जय जय पितर जी महाराज, सावन की बरसी बदरिया मां की भीगी चुनरिया सहित विभिन्न भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने दादी के जयकारे लगाए। इसके बाद भोग और आरती हुई। सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर कालीबाड़ी मंदिर के महंत रविंद्र दास, भरत जालान, पवन केसान, नारायण खेमका, मनोज गोयल, अमित सिंघानिया, मनीष रुंगटा, संजय सिंघानिया, दीपक जालान, प्रदीप केडिया, शैलेश तुलस्यान आदि मौजूद रहे।