फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगरेजा प्रकरण: आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर उतरे अधिवक्ता, डीएम-एसएसपी से मिले

Fri, 28 Jul 2023 03:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पार्क रोड स्थित रंगरेजा रेस्टोरेंट में सामान के भुगतान को लेकर हिस्ट्रीशीटर की ओर से गाली गलौज और मारपीट की घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को पारी संगठन ने डीएम से मुलाकात की। कहा, अधिवक्ताओं का समाज में बहुत ज्यादा सम्मान है , ऐसे में ग्राहक और स्टाफ के बीच की घटना को व्यापारी बनाम अधिवक्ता बनाना, कहीं से भी जनहित में नहीं है।
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय पर जाते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंगरेजा रेस्टोरेंट में अधिवक्ता के साथ हुई घटना में संलिप्त मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को अधिवक्ता सड़क पर उतरे। अधिवक्ता दीवानी कचहरी से जुलूस की शक्ल में निकले और डीएम-एसएसपी से मुलाकात की।

विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने एसएसपी से दर्ज केस में हत्या की कोशिश, डकैती जैसी धाराओं को बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि सीसी टीवी कैमरे के फुटेज से पुलिस कार्रवाई करें। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होनी ही चाहिए। उधर, बैठक कर फैसला लिया गया कि गिरफ्तारी होने तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों रंगरेजा रेस्टोंरेंट में अधिवक्ताओं और कर्मचारियों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इसके बाद से ही अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए नामजद आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के सभागार में एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बैठक की। संचालक मंत्री धीरेंद्र कुमार द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: एम्स में आएंगे विशेषज्ञ डॉक्टर, अगले माह शुरू होगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं
 

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक इस घटना में संलिप्त मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। साथ ही साथ एसोसिएशन के अध्यक्ष व मंत्री के नेतृत्व में एसोसिएशन की ओर से गठित कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार धर दूबे, सदस्य पी डी सिंह, अजयानन्द सिंह मुन्ना, राम प्रवेश पांडेय, संजय मोहन त्रिपाठी के साथ अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी व एसएसपी से मिला और पत्रक सौंपा।

दोनों अधिकारियों ने यथाशीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में अभिमन्यु पांडेय, भानु प्रताप पांडेय, जितेंद्र धर दूबे, सर्वेश शरण त्रिपाठी, गिरिजेश मणि त्रिपाठी, आशुतोष कुमार मिश्रा, रवि प्रकाश शुक्ल, अजय कुमार त्रिपाठी, शंकर शरण शुक्ल, अशोक कमा मिश्रा, गिरीश चंद्र द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय: 16 स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में हुई है फीस वृद्धि, सात में कम करने का दावा
 
विज्ञापन

व्यापारी बनाम अधिवक्ता की लड़ाई बनाना गलत: पीडी जैन

पार्क रोड स्थित रंगरेजा रेस्टोरेंट में सामान के भुगतान को लेकर हिस्ट्रीशीटर की ओर से गाली गलौज और मारपीट की घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को पारी संगठन ने डीएम से मुलाकात की। कहा, अधिवक्ताओं का समाज में बहुत ज्यादा सम्मान है , ऐसे में ग्राहक और स्टाफ के बीच की घटना को व्यापारी बनाम अधिवक्ता बनाना, कहीं से भी जनहित में नहीं है।

इसे भी पढ़ें: बीआरडी में लगी आग: कोई मरीज को गोद में उठाकर भागा तो कोई व्हीलचेयर पर लेकर दौड़ा, शीशों को तोड़कर बचाई जान

पुष्पदंत जैन ने कहा कि गोरखपुर में पूर्व के वर्षों में माफियाओं का राज था और आए दिन अपराधी इस प्रकार की घटनाएं करते रहते थें, जबसे भाजपा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है , उन्होंने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की और अपराधियों की कमर टूट गई और आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगा। लेकिन, रंगरेजा में घटी घटना ने एक बार पुनः पुराने समय की याद दिला दी। इस प्रकार की घटना का समस्त व्यापार मण्डल सख्त विरोध करता है और प्रशासन से ग्राहक के रूप में आए दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों से मांग की।

कहा ,अगर व्यापारियों को न्याय नहीं मिलेगा तो व्यापारियों को मजबूर होकर सड़कों पर उतरना पड़ेगा और हम बाजार बंद करने पर विचार कर सकते हैं। कहा कि सबसे ज्यादा व्यापारी ही अधिवक्ताओं के ग्राहक हैं। इस दौरान पुष्प दंत जैन, उपाध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड, होटल एसोसिएशन के अचिंतय लाहिड़ी, सुप्रिया द्विवेदी रंगरेजा होटल, गौरी शंकर सरावगी, गोपाल जायसवाल, नितिन कुमार जायसवाल, जिलाध्यक्ष, विवेक अग्रवाल, जिलामहमंत्री, अश्मित, उत्कर्ष तिवारी व हर्ष पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें