फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जंगल कौड़िया टोल प्लाजा के पास तोड़ा रैंप, लोग हो रहे चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल कौड़िया टोल प्लाजा के पास तोड़ा रैंप, लोग हो रहे चोटिल
विज्ञापन


- नए टोल प्लाजा के पास स्थित रैंप कार्यदायी संस्था ने सफेद पट्टी लगाने के लिए तोड़ा
- राहगीर मुख्य मार्ग पर चढ़ते-उतरते समय हो चुके हैं चोटिल
संवाद न्यूज एजेंसी
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर नए टोल प्लाजा के पास स्थित सार्वजनिक रास्ते का रैंप कार्यदायी संस्था पीएनसी ने पांच दिन पहले सफेद पट्टी बनाने के लिए तोड़ दिया। इससे क्षेत्र के लोग वाहनों के साथ मुख्य मार्ग से चढ़ते-उतरते समय चोटिल हो जा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक को पत्र लिखकर रैंप बनाए जाने की मांग की है।
थवईपार के दीनबंधु सिंह, रायपुर के पलटू राम, रसूलपुर चकिया की किरन सिंह, बारहपाटी के विष्णु सिंह, जंगल कौड़िया की रीना यादव और कविता निषाद ने बताया कि इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों लोग और वाहन गुजरते हैं। रैंप न होने के कारण कई राहगीर मुख्य मार्ग पर चढ़ते-उतरते समय गिरकर चोटिल हो चुके हैं, जबकि कई हादसे भी हो चुके हैं। चार पहिया वाहन अब इस रास्ते पर जाने के लिए दूसरे तरफ से लंबा दूरी तय कर पहुंच रहे हैं। वहीं, दो पहिया वाहन चालक सार्वजनिक सड़क पर जाने के लिए मजबूरी में मोटरसाइकिल का पहिया ऊपर उठवाते हैं और फिर गाड़ी को पीछे से धकेलकर ले जाते हैं, जिससे खतरा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों ने इस मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज की है। पत्र में बताया गया कि यह सार्वजनिक रास्ता बिशनपुर, नयागांव, जंगल कौड़िया रेलवे स्टेशन, रसूलपुर चकिया और एक इंटर कॉलेज को जोड़ता है। मुख्य मार्ग पर बने रैंप को कार्यउायी संस्था पीएनसी ने तोड़ दिया, जिससे लोगों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया है। नागरिकों ने बताया कि सड़क किनारे एक मैरिज हाउस के लिए अलग से रैंप बनाया गया है, लेकिन सार्वजनिक मार्ग के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया। परियोजना निदेशक एनएचएआई ललित प्रताप पाल ने बताया कि कार्यदायी संस्था को निर्देशित कर शीघ्र रैंप बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें