फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रामजानकी नगर फीडर का बंटेगा लोड...लगेगा पाॅवर ट्रांसफाॅर्मर

Tue, 20 May 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शाहपुर और मोहद्दीपुर उपकेंद्र की भी बढ़ाई जाएगी क्षमता
विज्ञापन


गोरखपुर। उपभोक्ताओं को फाॅल्ट और कटौती से राहत दिलाने के लिए बिजली निगम लगातार कोशिशें कर रहा है। इसके लिए बिजनेस प्लान के तहत विभिन्न कार्य करवाए जा रहे हैं। इस कड़ी में अब रामजानकी नगर फीडर का लोड कम करने के लिए इसे बांटने की तैयारी की गई है। इससे जहां क्षेत्र के करीब तीन हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

रामजानकी नगर फीडर का लोड बांटने के साथ ही यहां 10 एमवीए का नया पॉवर ट्रांसफॉर्मर भी लगाया जाएगा। इससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गर्मी के मौसम में कटौती से राहत मिलेगी साथ ही उपकेंद्र से दूर क्षेत्रों में रहने वाले करीब तीन हजार उपभोक्ताओं को भी लो वोल्टेज की समस्या परेशान नहीं करेगी। वहीं, शाहपुर उपकेंद्र की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। इसके लिए यहां 10 एमवीए का पॉवर ट्रांसफाॅर्मर लगाया जाएगा, जिससे इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से राहत मिलेगी। वहीं मोहद्दीपुर उपकेंद्र की भी क्षमता बढ़ाने के लिए नए 10 एमवीए का पॉवर ट्रांसफाॅर्मर लगवाया जाएगा। इसके लिए प्लिंथ तैयार किया जा चुका है। वर्तमान में उपकेंद्र की क्षमता 25 एमवीए की है जो बढ़कर 35 एमवीए हो जाएगी। इससे शाहपुर व मोहद्दीपुर व राप्तीनगर तीनों जगहों पर लगने वाले पॉवर ट्रांसफाॅर्मरों से लगभग 10 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
बिज़नेस प्लान के तहत विभिन्न कार्य करवाए जा रहे हैं। उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की जा रही है, जिससे गर्मी में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जा सके। रामजानकी नगर फीडर का लोड कम करने के लिए इसे दूसरे फीडरों में बांटा जाएगा। वहीं पॉवर ट्रांसफाॅर्मर भी लगवाया जाएगा।
-ई. लोकेंद्र बहादुर सिंह, अधीक्षण अभियंता शहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें