फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिल्डर ने कारोबारी से की 82.75 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर रामगढ़ताल पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

फर्जी बैनामा कर दूसरे की जमीन बेचने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र के रायगंज निवासी कारोबारी संतोष आनंद गुप्ता से 82.75 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि गोल्डेन इंफ्रासिटी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर दूसरे की जमीन को अपना बताते हुए कारोबारी की पत्नी के नाम बैनामा करा दिया। बाद में पता चला कि वह जमीन पहले से ही विवादित और अन्य पक्ष के स्वामित्व में थी। मामले में कोर्ट के आदेश पर रामगढ़ताल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित संतोष आनंद गुप्ता ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह जमीन की खरीद-बिक्री का कारोबार करते हैं। आरोप के अनुसार, रामगढ़ताल क्षेत्र की मौजा जमीन की सात आराजियों में से 0.9470 हेक्टेयर भूमि में से 0.1580 हेक्टेयर जमीन रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने बेचने की पेशकश की थी। सौदा 3.25 लाख रुपये प्रति डिसमिल की दर से तय हुआ और कुल कीमत 1.26 करोड़ रुपये निर्धारित की गई।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि बैनामे से पहले आरोपी ने 32.75 लाख रुपये नकद ले लिए थे। इसके बाद 94 लाख रुपये आरटीजीएस और विभिन्न चेकों के जरिये भुगतान किया गया। चार अगस्त 2017 को कारोबारी की पत्नी आराधना गुप्ता के नाम बैनामा पंजीकृत कराया गया और बाद में दाखिल-खारिज की प्रक्रिया भी पूरी कर दी गई। आरोप है कि जमीन पर चहारदीवारी कराने के लिए जब मजदूर लगाए गए तो विजय जालान और उनके पुत्र मौके पर पहुंच गए और काम रुकवा दिया। उन्होंने दावा किया कि यह भूमि उन्होंने पहले ही शौम्या कॉन्ट्रैक्ट प्राइवेट लिमिटेड से खरीदी है।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि सह-खातेदारों के अनुसार आरोपी के हिस्से में मौके पर उतनी भूमि थी ही नहीं, जितनी का बैनामा किया गया था। आरोप लगाया गया है कि कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की गई और फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कराया गया। पूरी प्रक्रिया के दौरान उनसे 82.75 लाख रुपये हड़प लिए गए। उनका यह भी कहना है कि पहले रामगढ़ताल थाने और एसएसपी कार्यालय में शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें