फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: बंद शराब की दुकान का वीडियो बनाने पर मारपीट- स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश, 2 घायल; 1 गिरफ्तार

Tue, 07 Jul 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

शनिवार रात करीब 10:30 बजे गणेश अपने मित्र प्रिंस और अन्य साथियों के साथ कृष्णा पैलेस के पास खड़ा था। तभी एक लग्जरी गाड़ी वहां पहुंची, जिसमें दो युवक सवार थे। किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद लग्जरी गाड़ी सवार युवकों ने गणेश, प्रिंस और उनके साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी विशाल सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगढ़ताल क्षेत्र के तारामंडल स्थित कृष्णा पैलेस के पास बंद शराब की दुकान से खरीदारी का वीडियो बनाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि मारपीट के बाद लग्जरी गाड़ी (स्कॉर्पियो) सवार युवकों ने दो युवकों को कुचलने की कोशिश की। इस दौरान टक्कर से दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लग्जरी गाड़ी बरामद कर ली है।

विज्ञापन


आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बांसगांव थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी विशाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, घटना की शुरुआत बंद शराब की दुकान से शराब लेने का वीडियो बनाए जाने को लेकर हुई। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।

पीड़ित पक्ष की तहरीर के अनुसार, शनिवार रात करीब 10:30 बजे गणेश अपने मित्र प्रिंस और अन्य साथियों के साथ कृष्णा पैलेस के पास खड़ा था। तभी एक लग्जरी गाड़ी वहां पहुंची, जिसमें दो युवक सवार थे। किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद लग्जरी गाड़ी सवार युवकों ने गणेश, प्रिंस और उनके साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों से भी धक्का-मुक्की और हाथापाई की गई। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी लग्जरी गाड़ी लेकर भागने लगे और जाते समय गणेश व प्रिंस को कुचलने की कोशिश की। इस दौरान भागते समय टक्कर से दोनों युवक घायल हो गए। साथियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान घटना के कारणों की पुष्टि होने पर विशाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस घटना में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

बोले अधिकारीबंद शराब की दुकान से शराब लेने का वीडियो बनाने को लेकर विवाद हुआ था। मामले में कार से कुचलने की कोशिश के आरोपी को गिरफ्तार कर गाड़ी बरामद कर ली गई है। अन्य आरोपियों के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जा रही है:- निमिष पाटील, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें