फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के प्रभारी मंत्री का निर्देश, रामगढ़ ताल की जलकुंभी की सफाई शुरू

Fri, 10 Jan 2020 03:35 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
रामगढ़ ताल की जलकुंभी की सफाई शुरूै। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामगढ़ ताल की जलकुंभी की सफाई शुरू हो गई है। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री एवं गोरखपुर के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री के निर्देश के बाद रामगढ़ ताल परियोजना प्रबंधक ने इसकी सफाई शुरू करा दी है। फिलहाल इसकी मैनुअल सफाई हो रही है।  
विज्ञापन


कमिश्नर ने नगर निगम, जीडीए और आवास विकास परिषद के अधिकारियों को ताल के मेंटेनेंस पर आने वाले खर्च का भुगतान करने का भी आदेश दिया है। अमर उजाला ने रामगढ़ ताल में फैल रही जलकुंभी की समस्या को प्रमुखता से उजागर किया था। रामगढ़ ताल के सुंदरीकरण के बाद मेंटेनेंस की जिम्मेदारी नगर निगम, जीडीए और आवास विकास परिषद की है, लेकिन इन विभागों ने मेंटेनेंस पर आने वाले खर्च का भुगतान बंद कर दिया था। ऐसे में कार्यदायी संस्था जल निगम ने ताल की सफाई बंद कर दी।

ताल की जलकुंभी की सफाई शुरू कर दी गई है। कोशिश है कि इस जलकुंभी की वजह से फाउंटेन और बोटिंग बाधित न हो। इनके आसपास की जलकुंभियों को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जा रहा है। मशीन खराब होने की वजह से अभी मैनुअल सफाई कराई जा रही है। वहीं कमिश्नर ने एमयूओ करने वाले सभी विभाग के अधिकारियों को मेंटनेंस पर आने वाले खर्च के भुगतान का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

- रतनसेन सिंह, परियोजना प्रबंधक, रामगढ़ ताल
विज्ञापन

ठंड की वजह से नहीं मिल रहे हैं सफाई करने वाले विशेष मजदूर
ताल की जलकुंभी की सफाई के लिए विशेष मजदूर होते हैं। ताल के पानी के अंदर उतर कर जलकुंभी को जड़ समेत हटाना पड़ता है। लेकिन ठंड की वजह से ऐसे मजदूरों के मिलने में भी दिक्कत हो रही है।

मशीन विदेशी, नहीं मिल रहे कल-पुर्जे
रामगढ़ ताल की जलकुंभी की जिस मशीन से सफाई होती है, वह विदेश से मंगाई गई है। इसमें कुछ खराबी आ गई है। इसके कल-पुर्जे गोरखपुर में नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में मशीन से सफाई का काम पूरी तरह से ठप है। वहीं रामगढ़ ताल परियोजना प्रबंधक के मुताबिक इसके पार्ट्स दिल्ली में तलाशे जा रहे हैं। वहां से इसके आने के बाद  मशीन से जलकुंभी की सफाई हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें