चिलुआताल (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल बहादुर अली शेषपुरवा से एक 17 वर्षीय किशोर घर से निकलने के बाद नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जंगल बहादुर अली शेषपुरवा निवासी रामदरश ने चिलुआताल पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 14 मार्च की शाम लगभग चार बजे उनका 17 वर्षीय बेटा मंदीप कुमार घर से कुछ लेने के लिए निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं आने पर परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने चिलुआताल पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।