फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर आंदोलन राष्ट्र निर्माण का आंदोलन था : डॉ.राधामोहन

Tue, 23 Jan 2024 05:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। राम मंदिर आंदोलन में कारसेवकों ने केवल मंदिर निर्माण के लिए नहीं अपना योगदान दिया। उन लोगों ने राष्ट्र जागरण के लिए प्राण भी न्योछावर किए, क्योंकि राम मंदिर आंदोलन राष्ट्र निर्माण का आंदोलन था।
विज्ञापन

उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने कही। डॉ. अग्रवाल सोमवार को शास्त्री चौक पर श्रीरामजन्म भूमि मंदिर निर्माण आंदोलन में नेपथ्य के नायक रहे राम भक्त कारसेवकों के अभिनंदन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर राष्ट्र मंदिर है।
उन्होंने बताया कि गोरखपुर का सौभाग्य है कि ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जो इस आंदोलन के अगुआ रहे उनका प्रतिनिधित्व करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार के कार्यक्रम में शामिल हुए। आंदोलन में मुख्य भूमिका निभा रहे अशोक सिंघल का मार्गदर्शन सदैव इस गोरखपुर की धारा को प्राप्त होता रहा है। कार्यक्रम संयोजक बृजेश राम त्रिपाठी ने अतिथियों को श्रीराम मंदिर माडल स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

ये हुए सम्मानित
जगदीश गुप्ता, पीडी जैन, शिवजी सिंह, रविप्रताप मणि त्रिपाठी, डॉ. विवेकानंद सिंह, राहुल शाही, भोला राजभर, शिवशरण त्रिपाठी, प्रो. डीएन मौर्या, महेश दूबे, पुष्पा मिश्रा, अमिता शर्मा एडवोकेट, डॉ. आरपी शुक्ल, अनिरुद्ध पांडेय, उमेश राय, विजय खेमका, आनंद गुप्ता, राजेश गुप्ता, आत्मा सिंह, अखिलेश ओझा, सरदार जसपाल सिंह सहित 60 रामभक्त सम्मानित हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें