फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: गोरक्षनगरी की इन दुकानों की मिठाई से रक्षा बंधन को बना सकते हैं खास, इनके स्वाद का दीवाना है शहर

Tue, 29 Aug 2023 06:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर में मोतीचूर के लड्डू, रसमलाई, पेड़ा, रसगुल्ला, इमरती, बालू शाही और कालाजाम बहुत प्रसिद्ध है। यह मिठाईयां स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी लोगों को भी खूब भाते हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर में सजी मिठाई की दुकान - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में लोग स्वादिष्ट मिठाई के लिए दूर-दूर तक चले जाते हैं। गोरखपुर में मोतीचूर के लड्डू, रसमलाई, पेड़ा, रसगुल्ला, इमरती, बालू शाही और कालाजाम बहुत प्रसिद्ध है। यह मिठाईयां स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी लोगों को भी खूब भाते हैं। यहां कई दुकानें 50 साल से अधिक पुरानी हैं। आज हम आप लोगों को इन दुकानों के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


 

चौधरी स्वीट् हाउस

गोरखपुर में मिठाई की बात की जाए तो लोगों के दिगाम में जो पहला नाम आता है, वह विजय चौक पर स्थित चौधरी स्वीट् हाउस का है। यहां मिठाई में रसगुल्ला, देशी घी के लड्डू और इमरती के अलावा यहां का इडली सांबर, डोसा, बटर पनीर, छोले भटूरे, कढ़ाई पनीर, नान, पराठा भी बहुत फेमस है। परिवार व दोस्तों के आने के लिए यह शानदार जगह है।

गणेश मिष्ठान
गोरखपुर के गणेश चौक पर स्थित गणेश मिष्ठान बहुत प्रसिद्ध दुकान है। यहां के मोतीचूर के लड्डू और गुलाब जामुन खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां मिठाई के साथ-साथ समोसा, कचौड़ी भी परोसा जाता है। वहीं साउथ इंडियन की पसंद डोसा भी लाजवाब है।
 
विज्ञापन

सुखसागर मिष्ठान भंडार

गोरखपुर में स्थित सुखसागर मिष्ठान भंडार के मोतीचूर के लड्डू, रसमलाई, पेड़ा बहुत प्रसिद्ध हैं। इस दुकान पर मिठाई के अलावा फास्ट फूड, चाइनीज, साउथ इंडियन, नार्थ इंडियन और कई तरह के पेय पदार्थ मिलते हैं। यहां का गाजर का हलवा भी बहुत फेमस है।

अन्नपूर्णा स्वीट् हाउस
गोरखपुर के रुस्तपुर पर स्थित अन्नपूर्णा स्वीट् हाउस की दुकान पर लड्डू बहुत फेमस हैं। यहां त्यौहारों के अलावा आम दिनों में भी लड्डू की बड़ी डिमांड रहती है। यहां लोग दूर-दूर से लड्डू खरीदने और खाने आते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें