फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य ने किया एम्स का निरीक्षण, बीस रुपये खर्च कर बनवाया ओपीडी कार्ड

Mon, 06 Jan 2020 09:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद शिव प्रताप शुक्ल सोमवार दोपहर बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे। उन्होंने प्रबंधन से एम्स इमारत के निर्माण, मेडिकल कॉलेज में शिक्षा के संचालन की जानकारी ली। कॉलेज और ओपीडी परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान मरीजों से मिलकर संस्थान में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक भी लिया। करीब आधे घंटे के दौरे के बाद पूर्व मंत्री संस्थान के प्रबंधन से संतुष्ट नजर आए।

सांसद शिव प्रताप शुक्ल सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे एम्स के प्रशासनिक ब्लॉक में पहुंचे। यहां उप निदेेशक अश्वनी माहौर और स्टाफ ने उनका स्वागत किया। उन्होंने शिक्षा सत्र की जानकारी मांगी। इस पर प्रबंधन ने उन्हें एनाटॉमी विभाग का निरीक्षण कराया। फिजियोलॉजी के हिमेटोलॉजी विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. संगीता गुप्ता और डॉ. इंदु सक्सेना ने उन्हें बताया कि छात्रों को बाइनाकुलर माइक्रोस्कोप के जरिए रक्त और मूत्र में पाए जाने वाले तत्वों की पहचान कराई जाती है। इसके बाद वह ओपीडी का निरीक्षण करने पहुुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने ओपीडी काउंटर पर एम्स पंजीकरण कार्ड बनवाया। इसके बाद मेडिसिन विभाग, दंत चिकित्सा विभाग, मनोचिकित्सा विभाग, हड्डी रोग विभाग का निरीक्षण किया। प्रत्येक विभाग में डॉक्टर अपने चेंबर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते मिले। उन्होंने डॉक्टरों से परिचय लिया और मरीजों से उनकी खैरियत पूछी। निरीक्षण के बाद उन्होंने एम्स में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा सत्र के संचालन पर संतोष जताया। एम्स प्रबंधन ने उन्हें बताया कि जून 2020 तक 300 बेड का अस्पताल शुरू हो जाएगा।

अस्पताल में 14 ऑपरेशन थियेटर भी होंगे, जिनमें माइनर सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध होगी। निरीक्षण के बाद मीडिया से रूबरू हुए सांसद शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि एम्स बनने से न सिर्फ गोरखपुर बल्कि बिहार, नेपाल और पूरे पूर्वांचल के लोगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। यहां के लोगों को गंभीर बीमारियोें के इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई नहीं भटकना होगा।
------
कुशीनगर की सव्या ने मांगी नौकरी
सांसद शिव प्रताप शुक्ल जब ओपीडी का निरीक्षण कर बाहर निकले उनके सामने नन्हे बच्चे को गोद में लिए एक रोती हुई महिला आकर खड़ी हो गई। सव्या नामक महिला ने बताया कि पति ने उसे छोड़ दिया है, बच्चे की परवरिश करने के लिए सांसद से एम्स में सिक्योरिटी या कोई भी नौकरी दिलाने की मांग की। प्रशासनिक अधिकारी मेजर से मिलने के लिए एक माह से एम्स आ रही है लेकिन सिक्योरिटी वाले मिलने नहीं देते। सांसद ने प्रशासनिक अधिकारी से महिला की सिफारिश की। इसके बाद वह रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें