22 जनवरी को होने वाले श्रीराम मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्री
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अंतर्गत पूजित अक्षत वितरण कार्यक्रम में बुधवार को राज्यसभा सांसद डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने दीनदयाल नगर मंडल के रुस्तमपुर वार्ड में घर-घर जाकर अक्षत, हल्दी निमंत्रण दिया। कार्यकर्ताओं के साथ निमंत्रण देतेे हुए उन्होंने कहा कि राम हमारे आदर्श हैं। अब संपूर्ण भारत राममय हो गया है।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्त, सिदांतो घोष, अनूप किशोर अग्रवाल, कृष्ण कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, विक्की कुकरेजा, कौशल किशोर व अन्य उपस्थित रहे।