फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अभाविप ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
ABVP submitted memorandum to the Vice Chancellor
विज्ञापन
गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की ओर से दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अनियमितता एवं परीक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया। अभाविप गोरक्ष प्रांत मंत्री मयंक राय के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर एवं छात्रावासों में पेयजल और प्रसाधन की स्थिति खराब होने, विश्वविद्यालय परीक्षाओं के रिजल्ट अपूर्ण दिखाई देने आदि संबंधी मसलों का जिक्र करते हुए इसे दुरुस्त करने की मांग की। साथ ही कहा गया कि अगर जल्द इसे दुरुस्त नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ऋषभ सिंह, पीयूष मिश्रा, चंद्रपाल यादव, शक्ति सिंह, सौम्या गुप्ता, अनुराग मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें