फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सांसद डॉ. आरएमडी अग्रवाल ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया शोक, बोले- देश ने एक नेता खो दिया

Mon, 10 Oct 2022 04:41 PM IST
vivek shukla अमर उजला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

डॉ आरएमडी ने बताया कि धर्मशाला ओवरब्रिज के लोकार्पण के समय मेरा उनसे विवाद हुआ था। इसके बाद नार्मल स्कूल के मैदान में वह समाजवादी पार्टी की जनसभा को संबोधित करते हुए बोले कि गोरखपुर के विधायक डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल जो कुछ भी मांग करेंगे, मैं वो सब पूरा कर दूंगा।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद डॉक्टर आरएमडी अग्रवाल ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सांसद डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ प्रदेश ने ही नहीं, देश ने बहुत बड़े रणनीतिज्ञ तथा व्यवहारिक समाजवादी राजनेता को खो दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव अपने वचन के पक्के नेता थे। उन्होंने बताया कि धर्मशाला ओवरब्रिज के लोकार्पण के समय मेरा उनसे विवाद हुआ था। इसके बाद नार्मल स्कूल के मैदान में वह समाजवादी पार्टी की जनसभा को संबोधित करते हुए बोले कि गोरखपुर के विधायक डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल जो कुछ भी मांग करेंगे, मैं वो सब पूरा कर दूंगा।

उनके संबोधन के बाद मैं जब लखनऊ में उनसे मिलकर 13 सूत्री मांगपत्र दिया तो वचन के पक्के मुलायम सिंह ने उनकी सभी 13 मांग पूरी कर दी। गोरखपुर में सूरजकुंड, तरंग तथा मोहद्दीपुर चारफाटक पर तीन ओवरब्रिज की मांग उसी में शामिल थी। हम उनके आभारी हैं कि उन्होंने हमारी एक छोटी सी मांग पर गोरखपुर को एकसाथ तीन ओवरब्रिज दे दिए थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मुलायम सिंह के नेतृत्व में BJP को मिला था 56 इंच के सीने का जवाब

डॉक्टर अग्रवाल ने कहा कि मुलायम सिंह यादव लोकतांत्रिक मूल्यों में बहुत विश्वास रखते थे और विधानसभा में अपने ऊपर हुए आक्रमण को बहुत खुले दिल से स्वीकार करते थे। वर्ष 2004 में मुख्यमंत्री के रूप में उनकी सरकार का जब हमने आंकड़ों के साथ तथ्यात्मक रूप से बहुत कड़े शब्दों में विरोध किया था तो दूसरे दिन अपने जवाब की शुरुआत हमारे भाषण से की थी और खुले शब्दों में विधानसभा में उसकी प्रशंसा करते हुए कहा कि अध्यक्ष महोदय डॉक्टर अग्रवाल अभी सदन में उपस्थित नहीं हैं लेकिन हमारी बधाई उन तक पंहुचाई जाए।

सांसद आरएमडी अग्रवाल ने कहा कि उनके बाद की पीढ़ी के सभी राजनेता को मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक लचीलेपन और परिपक्वता से बहुत कुछ सीख सकते हैं।

पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर प्रेम प्रकाश ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री एवं देवरिया के बरजह विधानसभा सीट के पूर्व विधायक ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की माननीय नेता जी एक समाजवादी विचारधारा के नेता थे। मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं किि मुझे उनके साथ काम करने का अवसर मिला। मैं उनको बहुत करीब से जानता हूं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा  कि मुलायम सिंह यादव जी एक अच्छे नेता होने के साथ-साथ एक अच्छे व्यक्तित्व के व्यक्ति थे, वे हमेशा पक्ष और विपक्ष दोनों का सम्मान करते थे, नेता जी प्रदेश के किसानों व गरीबों के लिए हर संभव मदद करने के लिए खड़े रहते थे, आज देश की राजनीति में एक ऐसे नेता का निधन हुआ जिसकी कमी लोगों को हमेशा रहेगी दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें