फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नगर निगम में राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल का होगा स्वागत

Fri, 15 Dec 2023 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय प्रतिनिधियों के लिए वेतन व पेंशन की मांग उठाए जाने पर पार्षदों ने किया फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सदन में निकाय प्रतिनिधियों (प्रधान से लेकर मेयर) के वेतन, भत्ता एवं पेंशन दिलाने की मांग उठाने पर मेयर और नगर निगम के पार्षद भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल का 16 दिसंबर को नगर निगम सदन हॉल में स्वागत किया जाएगा। बृहस्पतिवार शाम को मेयर कक्ष में बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।
बैठक में पार्षदों ने तय किया कि मेयर डा. मंगलेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में 16 दिसंबर को अभिनंदन एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित होगा। पार्षदों का कहना है कि जिस प्रकार से राज्यसभा सांसद डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने सदन में मांग रखी है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। अगर केंद्र सरकार इस मांग को मान लेगी तो भविष्य में सभी निकाय प्रतिनिधि दोगुने उत्साह से जनता के बीच में जनहित की समस्याओं पर तथा उनके मूलभूत अधिकारों के लिए तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पार्षद देवेंद्र गौड़ पिंटू, पूर्व सभापति एवं पार्षद ऋषि मोहन वर्मा, अजय ओझा, पवन त्रिपाठी, श्रवण पटेल, मनोज निषाद, उपेंद्र सिंह नन्हे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें