फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों का खेल: शिक्षक भर्ती में फर्जी दस्तावेज से किया था आवेदन,10 बाद राजघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 04 May 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के काजी टोला निवासी अनुज प्रताप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने गोरखपुर मंडल के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी वेतन क्रम (महिला/पुरुष संवर्ग) की सीधी भर्ती के लिए फर्जी और कूटरचित अंकपत्र व प्रमाणपत्रों के आधार पर आवेदन किया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी दस्तावेजों के सहारे शिक्षक भर्ती में आवेदन करने वाले वांछित आरोपी को राजघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वर्ष 2016 में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में भाग रहा था। पुलिस ने आरोपी को रविवार को राजघाट क्षेत्र से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के काजी टोला निवासी अनुज प्रताप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने गोरखपुर मंडल के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी वेतन क्रम (महिला/पुरुष संवर्ग) की सीधी भर्ती के लिए फर्जी और कूटरचित अंकपत्र व प्रमाणपत्रों के आधार पर आवेदन किया था।

इतना ही नहीं, उसने अपने साथ दो रिश्तेदारों के भी फर्जी दस्तावेज तैयार कर भर्ती प्रक्रिया में शामिल कराने की कोशिश की थी। मामले में थाना राजघाट पर वर्ष 2016 में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तभी से आरोपी भागा फिर रहा था। थाना प्रभारी गौरव वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें