फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बन रहा था 'हर की पौड़ी' के तर्ज पर स्नान घाट, इस वजह से रुक गया काम

Thu, 07 May 2020 02:02 PM IST
vivek shukla टीपी शाही, गोरखपुर।
विज्ञापन
निर्माणाधीन राजघाट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर में 'हर की पौड़ी' के तर्ज पर राप्ती नदी के किनारे राजघाट के पास स्नान घाट का निर्माण कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों यहां का मुआयना भी किया था। इसका निर्माण कार्य जून तक पूरा होना था लेकिन लॉकडाउन की वजह से काम रूक गया है।

विज्ञापन


बता दें नदी के किनारे से लेकर ऊपर तक एक तरफ घाट की सीढ़ियां बन रही हैं तो दूसरी तरफ राप्ती बांध से लेकर स्नान घाट तक सड़क भी बनवाई गई है। नदी के किनारे स्नान करने वालों के लिए चेंजिंग रूम वह सुंदर लाइटिंग की भी व्यवस्था की गई है।

यहां राजस्थान से लाल पत्थर मंगाकर लगवाया जा रहा था। वहीं फिनिशिंग  के लिए राजस्थानी मजदूरों को लगाया गया था लेकिन लॉकडाउन के बीच में ही वे अपने घर लौट गए। ऐसे में काम की रफ्तार धीमी हो गई।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने बताया कि स्नान घाट का काम अंतिम दौर में है, कुछ मजदूरों को लगाकर फिनिशिंग का काम कराया जा रहा है। इसे जल्द से जल्द पूरा करा लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्नान घाट को 50 मीटर और मुख्यमंत्री के कहने पर बढ़ा दिया गया था। इसके अलावा उससे सटे अंत्येष्टि स्थल का भी निर्माण सिंचाई विभाग करा रहा है। इसे भी जून में पूरा करना था लेकिन लॉकडाउन की वजह से काम ठप पड़ गया। अब इसका काम आगे बढ़ेगा क्योंकि एक महीने बाद नदी में पानी आ जाएगा तो काम कराना मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें