- संस्थापक-सप्ताह समारोह-2025 के समापन पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के ''''संस्थापक-सप्ताह समारोह-2025'''' के पुरस्कार वितरण समारोह में सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग के कक्षा-9 के छात्र रजत द्विवेदी को अंग्रेजी भाषण और कक्षा-6 की छात्रा वैदेही मिश्रा को हिंदी सुलेख प्रतियोगिता के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुरस्कार वितरण किया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इन दोनों के अलावा आचार्य विशाल श्रीवास्तव एवं आचार्य दिव्या त्रिपाठी को विद्यालय की तरफ से शुभकामनाएं प्रदान कीं।
प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने स्कूल परिसर में सभी को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।