मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का द्वि वार्षिक अधिवेशन वाणिज्य कर भवन में चुनाव प्रेक्षक राघवेंद्र कुमार राय सहायक आयुक्त राज्य कर एवं चुनाव अधिकारी अंकित त्रिपाठी राज्य कर अधिकारी की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें जिला शाखा के 66 कर्मचारियों ने भाग लिया। साथ ही गोरखपुर जोन में 110 कर्मचारियों ने भाग लिया। इसमें राजन कुमार सिंह जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए। दिलीप कुमार एवं अभिषेक धर द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष, सुनील कुमार श्रीवास्तव जिला मंत्री एवं अब्दुल कादिर को संयुक्त मंत्री निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
इसी प्रकार अनिल कुमार यादव को जोनल अध्यक्ष राहुल कुमार पांडे शशि कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं आशुतोष कुमार शुक्ला को जोनल मंत्री पद पर विजयी घोषित किया गया एवं रिंकू जायसवाल को संयुक्त मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। चुनाव कार्मिक समिति के सदस्य गौरव कुमार गोंड, पंकज कुमार मल्ल, एवं संयोजक अमित कुमार आनंद एवं सहसंयोजक राम सजीवन की देखरेख में सकुशल चुनाव संपन्न हुआ।