फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बारिश में फॉल्ट, बिजली संकट से दो हजार घरों के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भीषण गर्मी के बीच सोमवार को शहर के कई इलाकों में बिजली संकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दोपहर में जहां ओवरलोड और तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही, वहीं शाम को तेज हवा और बारिश के चलते कई स्थानों पर फाल्ट होने से आपूर्ति प्रभावित हुई। इससे लगभग 2,000 घरों के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे तेज हवा के दौरान दिव्यनगर स्थित काली मंदिर के पास 11 केवी लाइन पर पेड़ की डाली गिर गई। इससे क्षेत्र के करीब एक हजार घरों की बिजली आपूर्ति लगभग तीन घंटे तक ठप रही। बिजली निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर डाली हटाई, जिसके बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी। खोराबार क्षेत्र के रानीडीहा में भी तार पर पेड़ की डाली गिरने से फाॅल्ट हो गया। इसके चलते करीब एक घंटे तक बिजली बाधित रही। खोराबार के एसडीओ जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि आंधी-पानी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई थी, जिसे जल्द ही ठीक कर आपूर्ति सामान्य कर दी गई। उधर शाहपुर के सरस्वतीपुरम में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे ट्रांसफाॅर्मर खराब हो गया। इसके कारण लगभग 150 घरों की बिजली चार घंटे तक गुल रही। भीषण गर्मी के बीच बिजली न मिलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाहपुर के एसडीओ वीके जायसवाल ने बताया कि गर्मी में कुछ जगहों पर समस्या थी जिसे शटडाउन लेकर ठीक करा लिया गया।
सहारा एस्टेट समेत आसपास के इलाकों में भी दिनभर बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। दूसरी ओर रविवार रात दरगहिया और सैनिक विहार में लो-वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे। कम वोल्टेज के कारण पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से नहीं चल सके, जिससे लोगों की रात बेचैनी में गुजरी। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना था कि मौसम खराब होने और बढ़े हुए लोड के कारण कुछ स्थानों पर दिक्कतें आईं थी जिन्हें दूर कर लिया गया। इसके साथ ही नौसड़, बेतियाहाता, मोहद्दीपुर, पादरी बाजार आदि जगहों पर बिजली फाल्ट की समस्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें