फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बारिश ने बिजली निगम के दावों की खोल दी पोल, कटौती से परेशान हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
30 हजार से अधिक घरों में घंटों बिजली आपूर्ति रही बाधित
विज्ञापन



गोरखपुर। गोरखपुर में प्री मानसून की पहली बारिश ने मंगलवार की देर रात में ही बिजली निगम के दावों की पोल खोल दी। बक्शीपुर, टाउनहाल, मोहद्दीपुर समेत अन्य इलाकों में भी घंटों बिजली कटौती हुई। नार्मल बिजली घर में पूरी रात इलाके में बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह भी बिजली आते-जाते रही। बिजली निगम के जिम्मेदारों ने खुद माना कि अभियंताओं के पेट्रोलिंग में कमी रह गई। नतीजा, बारिश होते ही तार टूटना और जंपर कटना जैसी दिक्कतों ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी। मंगलवार की देर रात लगभग 30 हजार से अधिक घरों में घंटों बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।

दरअसल, बरहुआं ट्रांसमिशन से लालडिग्गी, नार्मल, रानीबाग और रुस्तमपुर तक लगभग आठ किमी लंबी लाइन है। बारिश के बीच में इस लाइन पर जरा सी ट्रिपिंग उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा देती है। मंगलवार देर रात भी बारिश और हवा के चलते ही इस लाइन के साथ 11 केवी की लाइन भी प्रभावित हो गई। नार्मल क्षेत्र में चार जगहों पर जंपर कट गया। दुर्गाबाड़ी इलाके में बिजली की दिक्कत बनी रही। वहीं, पादरी बाजार के मानस विहार इलाके में रात 12 बजे के बाद रूक-रूक कर बिजली आते-जाते रही। जबकि, सुबह 4 बजे से लेकर 9 बजे के बाद तक बिजली आपूर्ति प्रभावित थी। रात में ही पेट्रोलिंग के दौरान पता चला कि कई जगह लाइन पर पेड़ की डाली लटकी हुई है, जिससे बार-बार ट्रिपिंग हो रही है।
विज्ञापन

बारिश के बीच ही इन डालियों की छंटाई का काम शुरू किया गया। इससे कई बिजली घरों की लाइन बंद करना पड़ गया।

पादरी बाजार के मनोज ने बताया कि बारिश के बीच बिजली कटौती ने परेशान कर दिया। सुबह आपूर्ति की दिक्कत होने से पानी का संकट आ गया। जगन्नाथपुर के अंकित तिवारी ने बताया कि रात 12 बजे बिजली आपूर्ति गुल हुई थी, जो 3 बजे शुरू हुई। इसके बाद फिर से बिजली गुल हो गई और सुबह 9 बजे के बाद सामान्य हो सकी। विष्णुपुरम के विवेक ने बताया कि रात में दो बजे करीब बिजली आपूर्ति गुल हो गई थी। सुबह चार बजे के बाद आपूर्ति आई। ऐसे ही बिछिया के राज कपूर ने बताया कि बारिश शुरू होने के साथ ही बिजली आपूर्ति गुल हो गई। बिछिया में पूरे दिन बिजली का संकट बना रहा। इसके बाद रात 12ः30 बजे से 3 बजे भोर तक दिक्कत थी।


इन इलाकों में रही बिजली की दिक्कत


मंगलवार को मोहद्दीपुर, बिछिया, नार्मल, लालडिग्गी, रानीबाग, रुस्तमपुर, बक्शीपुर, राप्तीनगर, शाहपुर, गोरखनाथ, जाफरा बाजार, विष्णुपुरम, नंदा नगर, सैनिक विहार, पादरी बाजार, जाफरा बाजार, एफसीआई, राप्ती नगर फेज, शाहपुर, समेत अन्य इलाकों में भी बिजली गुल रही, लेकिन रिकार्ड में नहीं लिया गया।
विज्ञापन




कोट

कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति की दिक्कत आ गई थी। बारिश के दौरान ही जेई के नेतृत्व में पेट्रोलिंग टीम आपूर्ति को प्रभावी बनाए रखने में जुटी रही। एक-दो जगह को छोड़कर बिजली आपूर्ति सामान्य कर ली गई थी।

एलबी सिंह, एसई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें